पढ़ाई के दौरान की शादी तो रद्द होगा एडमिशन, अजीबोगरीब फरमान जारी करने वाली प्रिंसिपल को अल्टीमेटम

Bihar News: गोपालगंज जिले में जीएनएम स्कूल की प्रिंसिपल ने एक ऐसा फरमान जारी किया, जिसकी चर्चा जोर-शोर से हो रही. प्रिंसिपल के आदेश पर एक नोटिस चिपकाया गया, जिसमें यह क्लियर लिखा गया है कि अगर पढ़ाई के दौरान छात्रा शादी करेंगी तो उनका एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा.

Bihar News: अगर आप जीएनएम की छात्रा हैं तो पढ़ाई के दौरान शादी नहीं कर सकती हैं. ऐसा करने पर आपका एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा. यह फरमान बिहार के गोपालगंज जिले में जारी किया गया, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. जानकारी के मुताबिक, जिले के हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल के कैंपस में संचालित जीएनएम स्कूल में प्रिंसिपल के आदेश पर 14 अप्रैल को एक नोटिस चिपकाया गया था. यह फरमान वायरल होने के बाद अब प्रिंसिपल से जवाब मांगा गया है.

नोटिस में क्या कुछ लिखा?

नोटिस में लिखा था, ‘सभी छात्राओं को सूचित किया जाता है कि शैक्षणिक सत्र के दौरान विवाह करना प्रतिबंधित है. यदि कोई छात्रा इस अवधि में शादी करती है तो इसकी सूचना विभाग को दे दी जाएगी एवं उसका नामांकन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा, जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे.’

प्रिंसिपल मानसी सिंह ने क्या बताया?

इस आदेश को लेकर प्रिंसिपल मानसी सिंह ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में छात्राओं के एडमिशन के समय ही घोषणा पत्र पर साइन करा लिए जाते हैं. पत्र में यह साफ तौर पर लिखा गया है कि नामांकित छात्राएं पढ़ाई अवधि के तीन साल तक शादी नहीं करेंगी. शैक्षणिक सत्र (Academic Session) के दौरान शादी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह नियम एएनएम और जीएनएम दोनों संस्थानों में छात्राओं के लिए यह लागू किया गया है.

प्रिंसिपल को मिला अल्टीमेटम

दूसरी तरफ सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रिंसिपल के आदेश को रद्द कर दिया गया है और प्रिंसिपल से स्पष्टीकरण मांगा गया है. 12 घंटे के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. जीएनएम कॉलेज हथुआ में छात्राओं की शादी करने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को डीएम पवन कुमार सिन्हा ने गंभीरता से लिया था और सिविल सर्जन नेतृत्व में टीम बनाई थी.

Also Read: पटना मेट्रो: अंडरग्राउंड स्टेशन के टनल में घुसकर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, जल्द तैयार होंगे 12 स्टेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >