गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई 13 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम

Bihar Crime News: गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को शुक्रवार की देर शाम एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बंशी बत्तरहां गांव से एक युवक को 13 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar Crime News: (राकेश कुमार)गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को शुक्रवार की देर शाम एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बंशी बत्तरहां गांव से एक युवक को 13 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र के मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित घेराबंदी

जानकारी के अनुसार श्रीपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार को शुक्रवार शाम पुख्ता सूचना मिली थी कि बंशी बत्तरहां गांव में एक युवक स्मैक की बड़ी खेप के साथ किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक त्वरित पुलिस टीम का गठन किया गया और गांव में छापेमारी की गई.

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया. तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक डिब्बे से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार स्मैक आरोपी की पहचान

पकड़े गए युवक की पहचान बंशी बत्तरहां गांव निवासी केदार तिवारी के पुत्र विकाश तिवारी के रूप में की गई है.

किंगपिन और बैकवर्ड लिंकेज की तलाश


थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से गुप्त स्थान पर गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और स्थानीय स्तर पर इसके नेटवर्क से कौन-कौन से सफेदपोश या अन्य तस्कर जुड़े हैं.

उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >