Bihar Crime: गोपालगंज में एनकाउंटर, कुख्यात विकास सिंह कुशवाहा को लगी गोली

Bihar Crime: बिहार के गोपालगंज में सोमवार सुबह एक और कुख्यात को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली माकर जख्मी कर दिया है. बदमाश की पहचान सारण के कुख्यात विकास कुमार कुशवाहा के रूप में हुई है. बदमाश लूटपाट की कई घटनाओं में शामिल था.

Bihar Crime: बिहार के गोपालगंज में सोमवार सुबह एक और कुख्यात को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली माकर जख्मी कर दिया है. बदमाश की पहचान सारण के कुख्यात विकास कुमार कुशवाहा के रूप में हुई है. बदमाश लूटपाट की कई घटनाओं में शामिल था. जख्मी विकास ने कहा कि वह बिहार छोड़ देगा. बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

लूट की वारदात में शामिल था बदमाश

जानकारी के अनुसार जलालपुर गांव के पास, पुलिस और कुख्यात बदमाश विकास सिंह कुशवाहा के बीच मुठभेड़ हो गई. यह घटना गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना इलाके में सोमवार सुबह की है. जानकारी मिली है कि विकास ने हाल ही में धर्मपरसा गांव स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में दिन-दहाड़े की गई लूट की वारदात में शामिल था.

विशेष टीम ने की थी घेराबंदी

गोपालगंज पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास मांझागढ़ में किसी नई वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा है. इसकी खबर मिलते ही एक विशेष टीम गठित की गई. इसके बाद चारों ओर से घेराबंदी शुरू हुई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग

जैसे ही पुलिस जलालपुर गांव के नजदीक स्थित ईंट भट्ठा पर पहुँची वैसे ही विकास ने पुलिस को देखते ही हथियार निकालकर गोली चलाना शुरू कर दिया. उसने दो राउंड फायरिंग की जिसमें एक गोली पुलिस की जीप की खिड़की चीरती हुई अंदर तक पहुंच गई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे गिरा दिया. उसके बाद विकास को दबोच लिया गया.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: बिहार के इस जिले की जलसंकट होगी दूर, सुरसर नदी से इन 63 गांवों को मिलेगा शुद्ध पेयजल  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >