गोपालगंज: मीरगंज के औघड़दानी मंदिर में बाबा का अर्धनारीश्वर स्वरूप में हुआ भव्य श्रृंगार

प्राचीन औघड़दानी मंदिर में श्रावण मास के 16वें दिन बाबा श्री औघड़दानी महाराज का अर्धनारीश्वर रूप में भव्य श्रृंगार किया गया. शिव और शक्ति के एकत्व के प्रतीक इस दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े.

Gopalganj Aughardani Temple: पवित्र श्रावण मास के 16वें दिन शुक्रवार की संध्या प्राचीन औघड़दानी मंदिर में बाबा श्री औघड़दानी महाराज का भव्य एवं मनोहारी श्रृंगार किया गया. इस अवसर पर बाबा को अर्धनारीश्वर रूप में सजाया गया. फूलों, आकर्षक मुकुट, आभूषणों और रंग-बिरंगे वस्त्रों से किए गए दिव्य श्रृंगार ने मंदिर परिसर की छटा को और मनोरम बना दिया.

शिव और शक्ति के एकत्व का प्रतीक है अर्धनारीश्वर स्वरूप

अर्धनारीश्वर स्वरूप भगवान शिव और माता शक्ति के एकत्व का प्रतीक माना जाता है. इस स्वरूप के माध्यम से शिव और शक्ति की अभिन्नता, प्रेम, सामंजस्य और सृष्टि में दोनों की समान भूमिका का संदेश मिलता है. बाबा के श्रृंगार में लाल एवं सुनहरे वस्त्रों के साथ विभिन्न रंगों के पुष्पों की आकर्षक सजावट की गई. चारों ओर फूलों की मालाओं और हरियाली से सजे दरबार के बीच बाबा का मुकुट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा.

पूजा-अर्चना और आरती में शामिल हुए श्रद्धालु

श्रृंगार के बाद मंदिर में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना और आरती की गई. श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर जल, बेलपत्र और पुष्प आदि अर्पित किए तथा सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर में दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा. श्रृंगार के दौरान बाबा को फल, मिठाई समेत विभिन्न प्रकार के भोग भी अर्पित किए गए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >