गोपालगंज: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पढ़ाते समय सेविका की मौत, हृदय गति रुकने से गई जान

गोपालगंज के विजयीपुर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक आंगनबाड़ी सेविका की बच्चों को पढ़ाते समय अचानक मौत हो गई। रंजना खातून की हृदय गति रुकने से हुई मौत ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Gopalganj News: विजयीपुर प्रखंड की मुसेहरी पंचायत अंतर्गत मुसेहरी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना में आंगनबाड़ी सेविका रंजना खातून की हृदय गति रुकने से मौत हो गई. घटना के बाद आंगनबाड़ी केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

बच्चों को पढ़ाने के दौरान बिगड़ी तबीयत

बताया जाता है कि रंजना खातून, पति फूलमान मियां, अपने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पढ़ा रही थीं. इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं. मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जांच के बाद रंजना खातून को मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सेविका की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि उनके परिवार में एक पुत्र अफसर आलम और छह बेटियां हैं. इनमें चार बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियों की अभी शादी नहीं हुई है.

ग्रामीणों और आंगनबाड़ी कर्मियों में शोक

रंजना खातून की असामयिक मृत्यु से आंगनबाड़ी कर्मियों, स्थानीय ग्रामीणों और केंद्र से जुड़े बच्चों में शोक की लहर दौड़ गई. लोगों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित सेविका बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gautam kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >