कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरहरवा में कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने थाने में आवेदन देकर जानकारी दी है. आरोप के अनुसार 19 अक्तूबर की रात में अज्ञात चोरों ने विद्यालय कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब तीन क्विंटल चावल, एक मोटर तथा अन्य महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर ली. घटना को लेकर देर तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन अब घटना के 15 दिनाें के बाद पुलिस ने प्रधानाध्यापिका के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
