थावे में स्वच्छता ही सेवा अभियान में 19 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर तक होंगी कई गतिविधियां

थावे. प्रखंड सभागार में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन-लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (द्वितीय चरण) के तहत “स्वच्छता ही सेवा” अभियान की सफलता के लिए बैठक आयोजित की गयी.

थावे. प्रखंड सभागार में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन-लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (द्वितीय चरण) के तहत “स्वच्छता ही सेवा” अभियान की सफलता के लिए बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता बीडीओ अजय प्रकाश राय ने की. बैठक में प्रखंडस्तरीय अधिकारियों के साथ पंचायतों के मुखिया, विकास मित्र, आवास सहायक और जीविका कर्मी शामिल हुए. बीडीओ ने बताया कि 19 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रखंड और पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियां की जायेंगी. इसमें प्रखंड कार्यालय और पंचायत भवन की सफाई, विद्यालयों में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता, कचरे की सफाई, साइकिल रैली, रंगोली, जल स्रोत, छठ घाट और मंदिर परिसरों की सफाई शामिल है. बैठक में मुखिया उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, स्वच्छता सुपरवाइजर बबीता कुमारी, सगीर आलम, सुजीत यादव समेत संबंधित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >