मांझा में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

मांझा. थाना क्षेत्र के सरेया अख्तेयार गांव में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

मांझा. थाना क्षेत्र के सरेया अख्तेयार गांव में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार को मांझा थाना पुलिस सरेया अख्तेयार गांव में वाहन जांच कर रही थी. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रोककर उसकी जांच की. जांच की दौरान बाइक चोरी की निकली. ठसके बाद पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित मांझा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के मुश्ताक कुरैशी का पुत्र जियारत अली है. पुलिस ने आरोपित से पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >