पैठानपट्टी में युवक को पीटकर किया घायल, 13 लोगों पर प्राथमिकी

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में सोमवार की शाम एक युवक को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है.

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में सोमवार की शाम एक युवक को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है. पीड़ित युवक अजमुल्लाह अली ने इस संबंध में तीन नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. अजमुल्लाह अली ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि वह दवा खरीदने अफान मेडिको गया था. इसी दौरान दुकानदार इरफान अली सहित अन्य लोगों ने अचानक उस पर हमला कर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार किया गया. पीड़ित ने इस मामले में गांव के ही इरफान अली, अफजल अली और राजा अली के साथ 10 अज्ञात लोगों को नामजद किया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >