जलालपुर स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से युवक की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज. कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर स्टेशन के समीप बुधवार को ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गयी.

गोपालगंज. कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर स्टेशन के समीप बुधवार को ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक कुचायकोट थाना के मनियारा गांव निवासी ब्रह्मचारी यादव के पुत्र सुभाष यादव बताये गये हैं. जानकारी के अनुसार, सुभाष यादव किसी निजी कार्य से ट्रेन में यात्रा कर रहे थे. जलालपुर स्टेशन के पास ट्रेन के धीमे होने पर वह दरवाजे के पास खड़े थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े. गिरते ही वे गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास मौजूद यात्रियों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी. जीआरपी और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि सुभाष यादव परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे. घटना के बाद गांव में शोक की लहर है. वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >