युवक के सीने पर पिस्टल सटा मांगे रुपये, विरोध पर रुपये-मोबाइल छीन घोंपा चाकू

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के बरइ बेली गांव में ननिहाल से घर लौट रहे एक युवक के साथ रास्ते में घेरकर मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आयी है.

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के बरइ बेली गांव में ननिहाल से घर लौट रहे एक युवक के साथ रास्ते में घेरकर मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आयी है. इस संबंध में पीड़ित युवक के आवेदन पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के छतर पट्टी गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र सन्नी कुमार यादव ने थाने में दिये आवेदन में बताया है कि वह अपने ननिहाल बरइ बेली गांव से अपने घर लौट रहा था. जैसे ही वह गांव के पूरब कोने के पास पहुंचा, तभी उसी गांव के अभय कुमार यादव सहित पांच लोगों ने उसे हाथ देकर रोक लिया. आरोप है कि अभय कुमार यादव ने उसके सीने पर पिस्टल सटाकर रुपये की मांग की. जब उसने विरोध किया, तो आरोपितों ने उसकी जेब से मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये नकद छीन लिये तथा गले से सोने की चेन भी लूट ली. विरोध करने पर आरोपितों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी आरोपित फरार हो गये. घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए पंचदेवरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. कटेया थाना पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपितों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >