बंजारी में यूपी से आ रही भारी मात्रा में शराब की खेप स्कार्पियो से जब्त

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में चलाये जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान शहर के बंजारी चौराहे से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में चलाये जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान शहर के बंजारी चौराहे से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक स्कॉर्पियो से 522 लीटर देसी शराब बरामद की. इस दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान विशम्भरपुर थाने के सल्लेपुर गांव के निवासी मुन्नीलाल सहनी के पुत्र उपेंद्र कुमार के रूप में की गयी है. शराब की खेप को यूपी से मंगायी जा रही है. पुलिस ने बताया कि चुनाव के दृष्टिकोण से जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि शराब, नकदी या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही को रोका जा सके. इसी क्रम में बंजारी मोड़ पर जांच के दौरान यह बड़ी खेप पकड़ी गयी. बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है. नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह खेप कहां से लायी जा रही थी और किसे सप्लाइ की जानी थी. मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि चुनाव तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >