दिघवा दुबौली में कल लगाया जायेगा रोगमुक्त योग शिविर, हुई बैठक

बैकुंठपुर. दिघवा दुबौली में आगामी एक फरवरी को एक दिवसीय रोग-मुक्त योग शिविर का आयोजन किया जायेगा.

बैकुंठपुर. दिघवा दुबौली में आगामी एक फरवरी को एक दिवसीय रोग-मुक्त योग शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित होगा. आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को दिघवा दुबौली बाजार में एक आवश्यक बैठक की गयी, जिसमें शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तृत विमर्श किया गया. बैठक में योग प्रशिक्षक विमलेश कुमार बिट्टू, समाजसेवी अवधेश सिंदुरिया, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि धनु पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद, आलोक कुमार सिंह, केदार सहनी, राकेश सिंह, प्रत्युष पराशर, निरंजन पांडेय, विनोद साह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. बैठक में योग शिविर की रूपरेखा तय की गयी तथा व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक जन-सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गयी. आयोजकों ने लोगों से शिविर में भाग लेकर योग को अपनाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >