gopalganj news : हथुआ में खुलेगा 1200 एमटी का एलपीजी बॉटलिंग प्लांट

gopalganj news : 24 अप्रैल को मधुबनी से प्लांट का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री, डीएम ने निर्माण से जुड़े कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

गोपालगंज. डीएम प्रशांत कुमार सीएच द्वारा हथुआ अनुमंडल में प्रस्तावित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट के लिए आवंटित भूमि में अवस्थित वृक्षों के वृक्षपातन के लिए बियाडा, वन प्रमंडल पदाधिकारी मेघा यादव और बीपीसीएल बॉटलिंग प्लांट के प्रोजेक्ट इंचार्ज आनंद कुमार के साथ समन्वय बैठक की गयी. बैठक में वृक्ष पातन संबंधी विभागीय निर्देशों के आलोक में उसके रखरखाव, ट्रांसपोर्टेशन आदि के लिए प्रावधान अनुसार आवश्यक निर्देश दिये गये. ज्ञात हो कि दिनांक 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोपालगंज के लिए 1200 एमटी के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास मधुबनी से किया जाना है. इसके निमित्त सारी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं. इस बॉटलिंग प्लांट को रेलवे से जोड़कर रेलवे के माध्यम से बॉटलिंग प्लांट का ट्रांसपोर्टेशन किया जायेगा. संबंधित बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी मेघा यादव, अपर समाहर्ता राजस्व आशीष कुमार सिन्हा, बीपीसीएल प्रोजेक्ट लीडर शुवोदीप शाह, प्रोजेक्ट इंचार्ज आनंद कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >