बिहार : सीवान के कपड़ा व्यवसायी के सेल्समैन से 3 लाख की लूट, दहशत में कारोबारी

मीरगंज : बिहारमें गोपालगंज जिले के मीरगंज थानाक्षेत्र के बड़कागांव में हथियारबंद बाइक सवार 6 अपराधियों नेसीवानके कपड़ा कारोबारी के सेल्समैन से तीन लाख रुपये लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने सेल्समैन को मारपीट कर घायल कर दिया. इलाज के लिए पुलिस ने घायल सेल्समैन को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया. […]

मीरगंज : बिहारमें गोपालगंज जिले के मीरगंज थानाक्षेत्र के बड़कागांव में हथियारबंद बाइक सवार 6 अपराधियों नेसीवानके कपड़ा कारोबारी के सेल्समैन से तीन लाख रुपये लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने सेल्समैन को मारपीट कर घायल कर दिया. इलाज के लिए पुलिस ने घायल सेल्समैन को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया. वहीं, रुपये लूटने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये.

सुकमा नक्सली हमले में घायल पटना के कमांडो का बैग चलती ट्रेन में चोरी, पढ़ें… फिर कैसे पूरी की अपनी यात्रा

इधर, लूट की सूचना मिलते ही मीरगंज थाने की पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करनी शुरू कर दी. वारदात के बाद इलाके के कारोबारियों में दहशत व्याप्त हो गया. जानकारी के मुताबिक सीवान केकपड़ाव्यवसायी के दो कर्मी बाजार से लहना वसूल कर बाइक से शनिवार की देर शाम सीवान लौट रहे थें. तभी मीरगंज थाने के बड़कागांव के पास पेट्रोल पंप के समीप छह अपराधियों नेदोनों के साथ मारपीटकर वूसली के तीन लाख रुपये लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. पुलिस फिलहाल अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >