23 से सफाई मजदूर करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
गोपालगंज : सफाई मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 23 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जायेंगे. इसको लेकर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना दे दी गयी है. इसकी जानकारी संयोजक भाकपा माले अजात शत्रु ने दी. संयोजक द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार पिछले कई महीनों से सफाई मजदूर अपनी समस्याओं को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी से मिलते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि विगत समय में भाकपा माले के प्रतिनिधिमंडल से तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी, जिला पर्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा समस्या का समाधान 15 मार्च तक करने का आश्वासन दिया गया था. यह अब तक पूरा नहीं हो सका. इससे सभी सफाई मजदूर ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.
दुकानदारों की सूची एवं श्रेणी
श्रेणी1 – सेवा प्रदाता जिनका व्यापार सालाना 10 लाख रुपये तक हो
श्रेणी 2 – थोक व्यापारी, गोदाम, माल गोदाम, थियेटर, खुदरा व्यापारी जिनका व्यवसाय 10 लाख से अधिक हो.
श्रेणी 3 – निर्माता
श्रेणी 4 – होटल, रेस्टोरेंट, अतिथि भवन, धर्मशाला, बार, विवाह भवन, सम्मेलन कक्ष, क्लब
श्रेणी 5 – नर्सिंग होम, निजी दवाखाना, अस्पताल
श्रेणी 6 – संतापकारी और खतरनाक व्यवसाय
क्या कहता है विभाग
दुकानदारों का सर्वे शुरू कर दिया गया है. व्यवसाय के अनुरूप इनकी श्रेणी का वर्गीकरण कर अनुज्ञप्ति के लिए सूचित किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन नहीं करानेवाले की दुकान बंद करा दी जायेगी.
