आदित्यनाथ योगी के सीएम बनते ही हाइ अलर्ट

गोपालगंज : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के सांसद आदित्यनाथ योगी को मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद पुलिस ने हाइअलर्ट जारी किया है. बिहार-यूपी के बॉर्डर इलाके में पुलिस की विशेष चौकसी है. वाहनों की जांच करने के साथ ही हुड़दंग करने वाले, जुलूस निकालने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है. जिले में कुचायकोट, […]

गोपालगंज : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के सांसद आदित्यनाथ योगी को मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद पुलिस ने हाइअलर्ट जारी किया है. बिहार-यूपी के बॉर्डर इलाके में पुलिस की विशेष चौकसी है. वाहनों की जांच करने के साथ ही हुड़दंग करने वाले, जुलूस निकालने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है. जिले में कुचायकोट, भोरे,

कटेया, पंचदेवरी, विजयीपुर तथा फुलवरिया प्रखंड का इलाका यूपी बॉर्डर से जुड़ा हुआ है. पुलिस को इस इलाके में विशेष तौर पर चौकसी बरतने को कहा गया है. दरअसल आदित्यानाथ योगी को मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा के बाद से ही हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल, भाजपा समेत विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस निकाला जा रहा है. रविवार को सीएम पद का शपथ लेने के बाद भी कई जगहों पर रैली व जुलूस निकाला गया. जुलूस के दौरान सामाजिक सौहार्द न बिगड़े, इसको लेकर विशेष तौर पर चौकसी बरतने का निर्देश पुलिस को दिया गया है.

बिहार पुलिस के साथ-साथ यूपी के सीमावर्ती इलाके में भी उत्तर प्रदेश की पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है. दोनों सीमाओं के बॉर्डर इलाके में वाहनों की जांच भी पुलिस ने शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >