कार्यपालक सहायकों ने नौकरी के लिए भरी हुंकार

सामान काम के समान वेतन की उठी मांग गोपालगंज : कार्यपालक सहायक सेवा संघ की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय में हुई. जिसमें कार्यपालक सहायकों के समस्याओं को लेकर मंथन किया गया. जिसके बाद संघ के पुनर्गठन पर विचार विमर्श हुई. सर्व सम्मति से संघ का पुनर्गठन किया गया. जिसमें हिमांशु कुमार को अध्यक्ष, जितेंद्र […]

सामान काम के समान वेतन की उठी मांग

गोपालगंज : कार्यपालक सहायक सेवा संघ की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय में हुई. जिसमें कार्यपालक सहायकों के समस्याओं को लेकर मंथन किया गया. जिसके बाद संघ के पुनर्गठन पर विचार विमर्श हुई. सर्व सम्मति से संघ का पुनर्गठन किया गया. जिसमें हिमांशु कुमार को अध्यक्ष, जितेंद्र नाथ दीक्षित, अभिषेक वाजपेयी को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार को जिला सचिव ,अमित कुमार को महासचिव, हरिओम कुशवाहा को मीडिया प्रभारी, कुंदन किशोर को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया.
संघ के गठन के बाद कार्यपालक सहायकों ने व्याप्त समस्याओं को लेकर एक जुटता के साथ संघर्ष किये जाने का निर्णय लिया. जिसके तहत समान काम के समान वेतन की मांग भी उठायी गयी. संघ के द्वारा आंदोलन की विस्तृत रणनीति बनाते हुए संघर्ष किये जाने निर्णय लिया जायेगा. बैठक में हरेंद्र कुमार, रविकांत मांझी, अवधेश कुमार कुशवाहा, पंकज तिवारी, कुमार रंजन, नरेंद्र बैठा, रहबर आलम, अमित कुमार साह, बब्लू तिवारी, अमित कुमार, अंगद कुमार गुप्ता, धनंजय कुमार मिश्र सहित सैकड़ों कार्यपालक सहायक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >