बरौली : होली नजदीक आते ही शराब की तस्करी शुरू हो गयी है. बरौली थाने के रतनसराय गांव में होली के लिए मंगायी शराब पुलिस ने छापेमारी कर बरामद की है. साथ ही दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने गिरफ्तार धंधेबाजों से पूछताछ करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि होली को लेकर रतनसराय में यूपी से अंगरेजी शराब की रॉयल स्टेग 26 बोतल मंगायी गयी थी. शराब मंगाने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ छापेमारी की गयी. छापेमारी में सुमित सिंह व मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया.
छापेमारी में 34 बोतल विदेशी शराब बरामद
मीरगंज. मीरगंज शहर के पूरब मुहल्ले में छापेमारी कर पुलिस ने 34 बोतल विदेशी शराब बरामद की है तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी से वहां हड़कंप मच गया.
बताया जाता है कि पूरब मुहल्ला निवासी राजेंद्र दास के यहां अवैध शराब होने की पुलिस को सूचना मिली थी. बरामद शराब उत्तर प्रदेश की बनी है.
