कटेया में शराबी बेटे को पिता ने भेजवाया जेल

नशे में धुत होकर चौकीदार पर किया हमला गाली-गलौज से मुहल्ले के लोग थे परेशान गोपालगंज : कटेया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार गांव में अपने शराबी बेटे को पिता ने पुलिस को सूचना देकर जेल भेजवा दिया. पिता का यह कदम इलाके के लोगों के लिए नजीर बन गया है. बता दें कि गौरा […]

नशे में धुत होकर चौकीदार पर किया हमला

गाली-गलौज से मुहल्ले के लोग थे परेशान
गोपालगंज : कटेया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार गांव में अपने शराबी बेटे को पिता ने पुलिस को सूचना देकर जेल भेजवा दिया. पिता का यह कदम इलाके के लोगों के लिए नजीर बन गया है. बता दें कि गौरा बाजार के दीनानाथ पांडेय का पुत्र अरुण पांडेय आये दिन शराब का पीकर मुहल्ले के लोगों को भी परेशान करता था. इस बीच रविवार को भी वह यूपी से रोज की तरह शराब के नशे में धुत होकर आया और गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर उसने अपनी पत्नी की हत्या का भी प्रयास किया. पिता को भी गाली देने लगा. पत्नी के साथ मारपीट करते देख पिता ने चौकीदार को इसकी सूचना दे दी. मौके पर पहुंचे चौकीदार पर उसने हमला बोल दिया. इसके बाद पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >