जादोपुर में अगवा कर दो भाइयों की हत्या

एक का शव गोरखपुर से बरामद, दूसरे का सुराग नहीं िमला गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों को अगवा कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. एक युवक का शव गोरखपुर से बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे का शव बरामद नहीं हो सका है. सीजेएम कोर्ट […]

एक का शव गोरखपुर से बरामद, दूसरे का सुराग नहीं िमला

गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों को अगवा कर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. एक युवक का शव गोरखपुर से बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे का शव बरामद नहीं हो सका है. सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है. जादोपुर थाना क्षेत्र के मकसुदपुर गांव के रामबालक यादव के पुत्र नाबालिक यादव और प्रमोद यादव बैलगाडी से गन्ना लेकर चीनी मिल मे जा रहे थे. इसी दौरान जगीरी टोला गांव के समीप से दोनो भाइयों को अगवा कर लिया गया. काफी खोजबीन के बाद नाबालिक यादव का शव गोरखपुर से बरामद किया गया, जबकि प्रमोद का
शव अब तक बरामद नहीं हो पाया है. परिजनों ने प्रेम प्रसंग में दोनों भाइयों को अगवा कर हत्या की बात बतायी है. नाबालिक यादव का किसी लड़की से पिछले कई महीनों से इश्क चल रहा था. दोनों भाग कर शादी करने की तैयारी में थे. इस बीच दोनों का एक साथ अपहरण कर लिया गया था. इस मामले को लेकर पीड़ित के बयान पर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में बबन चौधरी सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दायर किया गया है. न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >