खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर फटा, छात्र घायल

विस्फोट से दहल उठा पूरा मुहल्ला, कई घरों के शीशे टूटे विस्फोट के दौरान मकान भी हुआ क्षतिग्रस्त गोपालगंज : होटल शबनम के पीछे छाड़ी नदी के किनारे वाले मुहल्ले में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस का सिलिंडर विस्फोट कर गया. विस्फोट इतना जोरदार था कि मकान जहां क्षतिग्र्रस्त हो गया, वही दीवार भी […]

विस्फोट से दहल उठा पूरा मुहल्ला, कई घरों के शीशे टूटे

विस्फोट के दौरान मकान भी हुआ क्षतिग्रस्त
गोपालगंज : होटल शबनम के पीछे छाड़ी नदी के किनारे वाले मुहल्ले में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस का सिलिंडर विस्फोट कर गया. विस्फोट इतना जोरदार था कि मकान जहां क्षतिग्र्रस्त हो गया, वही दीवार भी गिर गयी. इस विस्फोट में आस-पड़ोस के मकानों के शीशे फूट गये. एक छात्र घायल हुआ. विस्फोट से अफरा-तफरी मच गयी. बता दें कि गुरुवार को जगन श्रीवास्तव के मकान में मैट्रिक के परीक्षार्थी भोरे थाना क्षेत्र के प्रयाग हाइस्कूल के छात्र परीक्षा देने के लिए रह रहे हैं.
खाना बनाने के दौरान रसोई गैस का छोटा सिलिंडर रिसाव करने लगा. जैसे ही आग ने पकड़ा कि छात्र कमरे से बाहर निकल आया. पल भर में सिलिंडर विस्फोट कर गया. इसकी चपेट में भोरे के गुरुणहा के प्रमोद सिंह का पुत्र अजय कुमार सिंह आ गया. हालांकि उसके दोस्त लालबाबू प्रजापति, वशिष्ट कुमार, अनुज शर्मा, नीरज प्रजापति, मिथिलेश कुमार, मनीष कुमार आदि ने मिल कर उसका इलाज कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >