रवि होमियो की जांच में मिली शराब की 15 बोतलें

एसपी ने दुकान को छापेमारी के बाद किया था सील मीरगंज : होमियोपैथ की दुकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर जांच की जा रही है. इस जांच से होमियोपैथ की दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. मीरगंज में हुई छापेमारी में चौंकाने वाली बात सामने आयी है. रवि होमियो हॉल के सील को तोड़ कर […]

एसपी ने दुकान को छापेमारी के बाद किया था सील

मीरगंज : होमियोपैथ की दुकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर जांच की जा रही है. इस जांच से होमियोपैथ की दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. मीरगंज में हुई छापेमारी में चौंकाने वाली बात सामने आयी है. रवि होमियो हॉल के सील को तोड़ कर ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने एक-एक दवा की जांच की. इस जांच में अधिकारियों ने मॉटेक्स नामक टॉनिक की बोतल के कार्टन में 15 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. शराब की बरामदगी से स्पष्ट हो गया है कि भुनेश्वर प्रसाद शराब के अवैध कारोबार में भी होमियोपैथ के कारोबार के साथ लिप्त थे. ध्यान रहे कि उचकागांव थाना क्षेत्र के बड़का साखे गांव में चौकीदार झगरू चौधरी के घर गृह प्रवेश में खाना बनाने गये
लोगों को शराब पिलाये जाने से गुरमा गांव के रामाकांत प्रसाद की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य बीमार हो गये थे. मौत के बाद मीरगंज के नरैनिया स्थित रवि होमियो की दुकान पर गत शनिवार को पुलिस कप्तान रविरंजन कुमार ने छापेमारी की थी, जहां से आपत्तिजनक दवाएं बरामद की गयी थीं. उधर, दुकानदार भुनेश्वर प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने दुकान को सील कर दिया था. इस बीच बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में अधिकारियों ने सील दुकान की जांच की. इंस्पेक्टर बीपी आलोक, एएसआइ एम खान सहित कांस्टेबल, दफादार व चौकीदार थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >