तीन की हालत बिगड़ी, जांच

बांध निर्माण. जल सत्याग्रह आंदोलन में एक सौ महिलाएं शामिल कालामटिहनिया : कुचायकोट प्रखंड के कालामटिहनिया में गंडक दियारा संघर्ष समिति का जल समाधि सत्याग्रह आंदोलन में बुधवार को एक सौ महिलाएं नदी में उतर कर सत्याग्रह में शामिल हो गयीं. महिलाओं के शामिल होने के बाद आंदोलन का रुख बदल गया है. उधर, सत्याग्रह […]

बांध निर्माण. जल सत्याग्रह आंदोलन में एक सौ महिलाएं शामिल

कालामटिहनिया : कुचायकोट प्रखंड के कालामटिहनिया में गंडक दियारा संघर्ष समिति का जल समाधि सत्याग्रह आंदोलन में बुधवार को एक सौ महिलाएं नदी में उतर कर सत्याग्रह में शामिल हो गयीं. महिलाओं के शामिल होने के बाद आंदोलन का रुख बदल गया है.
उधर, सत्याग्रह में शामिल संयोजक अनिल मांझी, असगर अली तथा राजबल्लम की हालत बिगड़ गयी. कुचायकोट से पहुंचे डॉ बीके सिंह की टीम ने स्वास्थ्य जांच की. आंदोलनकारियों की हालत अब बिगड़ने लगी है. वे हठ पर उतरे हुए हैं. आदोलनकारियों ने आरोप लगाया है कि सत्याग्रह आंदोलन का प्रशासन के द्वारा अनदेखी की जा रही है.
पिछले 13 दिनों से आंदोलन चल रहा है. इस आंदोलन की अनदेखी प्रशासन कर रहा है. पांच दशक पूर्व गंडक नदी चंपारण में थी. अब नदी अपना रुख बदल कर गोपालगंज में आ गयी है. बुधवार को सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच कर धरना पर बैठे रहे. ग्रामीणों की तरफ से बढ़ाये गये हौसले को देखते हुए सत्याग्रहियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक बांध का निर्माण शुरू नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
बुधवार को कलावती देवी, गीता देवी, मंसुरिया देवी, सरली देवी, ज्ञांति देवी, पूनम देवी, रामावती देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने सत्याग्रह की शुरुआत की है. समन्वयक राजेश देहाती, रौशन साह, मिथिलेश राय, कृष्णा यादव, अवधेश सिंह, सदस्य अजय कुशवाहा, मुमताज अली, सचिन स्नेही, नंदकिशोर, बिटटू, नाजिर अली, दिनेश शर्मा, विजय मांझी, जगरनाथ सिंह, मुन्ना पंडित, उमेश यादव, भीम यादव, प्रदीप मांझी, रवि कुमार, राजेश, छट‍्ठु, सुनील, गुड्डू, अर्जुन, रामनारायण, अशोक मानिकपुर के पैक्स अध्यक्ष रामकिशुन यादव, जगीरीटोला के पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, चंद्रगुप्त आदि शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >