गोपालगंज : मंगलवार को प्रशासन का डंडा अतिक्रमणकारियों पर चला. इस दौरान सड़क पर सजी दुकानें हटवायी गयीं तथा अल्टीमेटम दिया गया कि वे सड़क पर दुकान न लगाएं. एसडीओ मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर नगर पर्षद और नगर इंस्पेक्टर बालेश्वर राय द्वारा दुकानें हटवायी गयीं. इस दौरान पोस्ट ऑफिस चौक से मौनिया चौक तक,
और थाना रोड में अतिक्रमण हटाया गया. वहीं आंबेडकर चौक के पास भी अतिक्रमण हटाया गया. समाहरणालय रोड में फुटपाथ पर सजी मोबाइल सिम की दुकानों को देख नगर इंस्पेक्टर ने दुकानदारों का नाम पता-लिखा तथा उन्हें सिम न बेचने की बात कही. उन्होंने स्पष्ट कहा कि फर्जी आइडी पर सिम बेचा जा रहा है, इससे बचें. वहीं एक दर्जन से अधिक कपड़ा दुकानें एवं ठेले हटाये गये.
