दो पालियों में होगा कार्यक्रम
गोपालगंज : छात्र-छात्राओं के सीखने के स्तर की जानकारी के लिये मूल्यांकन एवं उसके बाद वर्ग सापेक्ष दक्षता प्राप्त करने में पिछड़ने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष शिक्षण करना है. यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है. पर्षद के द्वारा विकसित मूल्यांकन हस्तक 2016 में सम्मिलित मॉडल प्रश्न के आधार पर सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में 18 से 25 मार्च अवधि में वर्ग एक से आठ तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन कराया जाना है. विभागीय आदेश के तहत इसके लिये कई आवश्यक निर्देश भी दिये गये हैं.
परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा .
प्रथम पाली (10 से 12 बजे तक) द्वितीय पाली (1 से 3 बजे तक )
18-3-2017-भाषा(हिंदी र्दू) भाषा (हिन्दीर्दू )
(कक्षा एक से पांच) (कक्षा छह से आठ)
20-3-2017-गणित (कक्षा एक से पांच ) गणित (कक्षा छह से आठ)
21-3-2017-अंगरेजी (कक्षा एक से पांच) अंगरेजी (कक्षा छह से आठ)
23-3-2017-सामाजिक विज्ञान (कक्षा तीन से आठ) विज्ञान (कक्षा छह से आठ)
24-3-2017-राष्ट्र भाषा हिंदी (वर्ग तीन से आठ) संस्कृत/अन्य (कक्षा छह से आठ)
25-3-2017 सह शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन
