उचकागांव : जहरीली शराब पिलाने वाले चौकीदार झगरू चौधरी तथा उसका बेटा राजू चौधरी को पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया. पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस चौकीदार के बेटा की कुंडली भी खंगालने में जुटी है. तीन माह पूर्व मीरगंज की पुलिस ने भवानी छापर से शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया था. चौकीदार के जरिये पुलिस ने कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है. जिसको लेकर छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है.
जहरीली शराब पिलाने वाला चौकीदार बेटे के साथ गया जेल
उचकागांव : जहरीली शराब पिलाने वाले चौकीदार झगरू चौधरी तथा उसका बेटा राजू चौधरी को पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया. पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस चौकीदार के बेटा की कुंडली भी खंगालने में जुटी है. तीन माह पूर्व मीरगंज […]
