गोपालगंज : आंबेडकर चौक के पास शनिवार की सुबह बाइक की टक्कर से पति-पत्नी के घायल होने के बाद दवा कारोबारी ने पिटाई कर दी. बीच सड़क पर महिला और उसके पति की पिटाई से लोगों की भीड़ जुट गयी. पीड़ित महिला मांझा थाना क्षेत्र के सहलादपुर गांव के निवासी योगेंद्र यादव की पत्नी आरती देवी बतायी गयी. महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ आंबेडकर चौक की तरफ पैदल जा रही थी. इसी बीच एक दवा कारोबारी ने अपनी बुलेट से ठोकर मार दी.
आंबेडकर चौक पर दवा करोबारी ने दंपती को पीटा
गोपालगंज : आंबेडकर चौक के पास शनिवार की सुबह बाइक की टक्कर से पति-पत्नी के घायल होने के बाद दवा कारोबारी ने पिटाई कर दी. बीच सड़क पर महिला और उसके पति की पिटाई से लोगों की भीड़ जुट गयी. पीड़ित महिला मांझा थाना क्षेत्र के सहलादपुर गांव के निवासी योगेंद्र यादव की पत्नी आरती […]

विरोध करने पर दवा कारोबारी ने महिला और उसके पति की पिटाई कर दी. इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. इधर, पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.