गोपालगंज : महेंद्र महिला महाविद्यालय में मंगलवार को महिला पुलिसकर्मियों की पिटाई से घायल छात्रा की बुधवार को कॉलेज पहुंचते ही हालत बिगड़ गयी. उसे सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. प्रथम पाली की परीक्षा में छात्रा शामिल नहीं हो सकी. परिजनों ने बताया कि बुधवार को परीक्षा केंद्र पर पहुंचते ही छात्रा बेहोश हो गयी. प्रशासन के कहने पर एग्जाम सेंटर पर एंबुलेंस पहुंचा, जहां से छात्रा को सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
पिटाई से छात्रा की हालत बिगड़ी, पीएमसीएच रेफर
गोपालगंज : महेंद्र महिला महाविद्यालय में मंगलवार को महिला पुलिसकर्मियों की पिटाई से घायल छात्रा की बुधवार को कॉलेज पहुंचते ही हालत बिगड़ गयी. उसे सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. प्रथम पाली की परीक्षा में छात्रा शामिल नहीं हो सकी. परिजनों ने बताया कि बुधवार को परीक्षा केंद्र […]

क्या है पूरा मामला
बरौली थाना क्षेत्र के बलहां गांव की कहकशा खातून मंगलवार को परीक्षा देने आयी थी. परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले महिला पुलिसकर्मियों ने जांच करनी शुरू कर दी. छात्रा ने जांच कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिसकर्मियों से बकझक हुई. महिला पुलिसकर्मियों ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे परीक्षार्थी घायल होकर बेहोश हो गयी थी.
कंपार्टमेंटल में दे सकती है परीक्षा : केंद्राधीक्षक
महिला कॉलेज के केंद्राधीक्षक उमाशंकर मिश्र ने कहा कि घटना के दिन मंगलवार को छात्रा ने परीक्षा दी है. दूसरे दिन बुधवार को परीक्षार्थी अनुपस्थित रही. जिस विषय की परीक्षा में अनुपस्थित है, उसे कंपार्टमेंटल में देने का ऑप्शन मिलेगा.