फरार चंदन को बहन के घर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज : छात्रा शांभवी अपहरणकांड में पुलिस ने फरार आठवें आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चंदन कुमार पटेल जादोपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव का रहनेवाला है. उसकी गिरफ्तारी बरौली के सरार गांव में बहन के घर से हुई. पुलिस अधीक्षक रविरंजन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अपहरणकांड में […]

गोपालगंज : छात्रा शांभवी अपहरणकांड में पुलिस ने फरार आठवें आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चंदन कुमार पटेल जादोपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव का रहनेवाला है. उसकी गिरफ्तारी बरौली के सरार गांव में बहन के घर से हुई. पुलिस अधीक्षक रविरंजन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अपहरणकांड में सात आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं. वहीं फरार चल रहे चंदन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

बता दें कि नगर थाना चौक के पास से बड़ी बाजार के लोहा के बड़े कारोबारी प्रदीप गोयल की पुत्री शांभवी उर्फ गुनगुन का अपहरण 14 फरवरी को कर लिया गया था. अपहरण के बाद अपहर्ताओं ने एक करोड़ रुपये फिरौती राशि की मांग की थी. विशेष टास्क फोर्स की टीम ने अपहरण के तीन घंटे के अंदर छापेमारी कर अगवा छात्रा को बरामद कर लिया था. वहीं, इस कांड में अगवा छात्रा के चचेरे भाई दिव्यांक खुराना समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था. एक आरोपित फरार चल रहा था, जिसे मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >