सांभवी अपहरणकांड में आठ आरोपित हैं संलिप्त : एसपी

सात आरोपितों को जेल भेज चुकी है पुलिस गोपालगंज : शांभवी अपहरणकांड में पुलिस कप्तान रविरंजन कुमार ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस कांड में आठ लोग ही शामिल हैं, जिनमें सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. आठवें आरोपित चंदन कुमार की गिरफ्तारी शेष रह गयी है. […]

सात आरोपितों को जेल भेज चुकी है पुलिस

गोपालगंज : शांभवी अपहरणकांड में पुलिस कप्तान रविरंजन कुमार ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस कांड में आठ लोग ही शामिल हैं, जिनमें सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. आठवें आरोपित चंदन कुमार की गिरफ्तारी शेष रह गयी है. उन्होंने कहा कि अपहरणकांड से शहर के विभिन्न व्यवसायियों व रसूखदार लोगों की संलिप्तता के बिंदु पर पुलिस कोई जांच नहीं करेगी.
एसपी ने कहा कि शांभवी का अपहरण 14 फरवरी को हुआ था. घटना के तीन घंटे बाद शांभवी गोयल को पुलिस ने बरामद कर लिया था. घटना में संलिप्त सात आरोपितों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था. कांड के एक आरोपित चालक चंदन की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >