दहशत में ग्रामीण, कर रहे रतजगा
कटेया (गोपालगंज) : कटेया में तेंदुआ दिखने के बाद से पूरे इलाके में दहशत है. तेंदुए ने अब तक दो मवेशियों की जान ले ली है. डर के मारे ग्रामीण अपने पशुओं को नहीं खोल रहे हैं. बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है. वन विभाग की ओर से अलर्ट जारी करने के बाद ग्रामीण खेतों की ओर समूह में ही जा रहे हैं.
शनिवार की रात से ही कटेया पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चला रही है. इस दौरान तेंदुए ने एक मवेशी को अपना शिकार बना डाला. भोरे में भी अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि कटेया थाने के अमहीं बांके गांव में शुक्रवार की रात चंवर में घूम रहा एक बछड़ा गायब हो गया. शनिवार की सुबह ग्रामीणों को घटनास्थल पर खून के साथ तेंदुए के पंजे के निशान दिखे. इसकी सूचना कटेया पुलिस और वन विभाग को दी गयी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पंजे के
कटेया में दिखा तेंदुआ…
निशान और उसके शिकार करने के तरीके को देख कर तेंदुआ बताया. पुलिस और वन विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चला रही है. इधर, गांव में तेंदुए की मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद हराम कर दी है.
