गांवों में मची रही मस्ती की धूम

गोपालगंज : नये वर्ष के स्वागत और मस्ती का रंग शहर में ही नही गांवों में भी छाया रहा. शायद ही कोई घर हो जहां नये वर्ष के स्वागत की गूंज न रही हो. गांवों में लोगों ने मस्ती का रंग घर से शुरू किया. घरों में पुआ पकवान बना कर लोगों ने जहां स्वादिष्ट […]

गोपालगंज : नये वर्ष के स्वागत और मस्ती का रंग शहर में ही नही गांवों में भी छाया रहा. शायद ही कोई घर हो जहां नये वर्ष के स्वागत की गूंज न रही हो. गांवों में लोगों ने मस्ती का रंग घर से शुरू किया. घरों में पुआ पकवान बना कर लोगों ने जहां स्वादिष्ट भोजन किया, वहीं युवा और युवतियों की टोलियों खेत खलिहान और बागीचों में पिकनिक मनाती रही.

विभिन्न गांव के बागीचों में युवाओं की टोली खाना बनाते और थिरकते देखे गये. गंडक के तलहटी में युवाओ की टोली पिकनिक मनाने में मशगुल रही. बैकुंठपुर, सिधवलिया, महम्मदपुर, बरौली, सलेमपुर का दियारा इलाका, मांझा, रूपनछाप, बलूही बाजार सहित कई जगहों पर पिकनिक की धूम मची रही. वहीं छोटे छोटे बाजारों पर खरीदारों की भीड़ भी उमड़ी रही. गांवों में जहां लोग एक -दूसरे को नववर्ष की शुभकामना देते रहे, वहीं एक दूसरे से मिलने का सिलसिला भी जारी रहा. किसान हो या युवा, बुजुर्ग हो या महिलाएं, अपने- अपने ढंग से सभी ने नववर्ष का जश्न मनाया.

मटन और चिकेन के साथ मनाया जश्न
नववर्ष के मौके पर देर रात तक पार्टियां चलती रहीं. लोग गीत-संगीत, नृत्य के साथ लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते रहे. सभी के चेहरे पर मुस्कान थी, उमंग थी और था नये वर्ष के साथ आयी नयी चेतना के स्वागत का जज्बा. मटन,चिकेन के साथ नववर्ष की जश्न में कोई कमी नहीं आये इसके लिए व्यापक तैयारी भी की गयी थी. शहर से लेकर गांव के गली मोहल्लों में बच्चों ने पिकनिक का आनंद उठाया. बच्चों ने आपस चंदा इकट्ठा कर चावल, मीट,पनीर पकौड़ा,आदि बना कर आपस में बांट कर खाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >