खेत में छुपाये लाखों के पुराने नोट लोगों ने लूटे

गोपालगंज : जिले के बैंकुंठपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर के समीप एक खेत में लाखों रुपए के पुराने नोट छिपाने की बात सामने आयी है. आसपास खेल रहे बच्चों की नजर जब बोरे पर पड़ी तो उन्होंने उसे फाड़ दिया. इसके बाद वहां हंगामा मच गया. थोड़ी देर में इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो […]

गोपालगंज : जिले के बैंकुंठपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर के समीप एक खेत में लाखों रुपए के पुराने नोट छिपाने की बात सामने आयी है. आसपास खेल रहे बच्चों की नजर जब बोरे पर पड़ी तो उन्होंने उसे फाड़ दिया. इसके बाद वहां हंगामा मच गया. थोड़ी देर में इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो वह भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस को 15 हजार रुपए के नोट मिले हैं. हालांकि लोगों में चर्चा थी कि बोरे में 50 लाख रुपए से अधिक के नोट थे. फिलहाल पुलिस इसकी छानबीन कर रही है.

बैंकुंठपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर-राजापट्टी मुख्य पथ से दो सौ मीटर दूर खेत में सीमेंट के एक बोरे में नोट भरा हुआ था. गुरुवार की शाम तीन बजे गांव के लड़के खेलने गये. बोरे को देख कुछ लड़कों ने उसे फाड़ दिया. बोरे में पांच सौ का नोट देख बच्चे चहकने लगे. लड़के कुछ नोट निकाल कर गांव में पहुंचे और थोड़ी ही देर में पूरे इलाके में नोट फेंके जाने की बात फैल गयी. आसपास के गांव के लोग पहुंच गये.

बैकुंठपुर में कैश फेंके जाने की सूचना मिली हैं. बरामद किये गये कैश के सीरियल के आधार पर एलडीएम के नेतृत्व में टीम गठित किया गया हैं. आसपास के बैंकों से पता कर कालाधन फेंकने वालों तक पहुंचने की कार्रवाई में प्रशासन जुटा हैं.

राहुल कुमार, डीएम, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >