पावर सब स्टेशन बनने का सपना रह गया अधूरा

32 वर्षों में भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य 1984 से चल रहा है सब स्टेशन बनाने का काम गोपालगंज : उम्मीद थी कि इस वर्ष पावर सब स्टेशन द्वारा आपूर्ति की गयी बिजली से इलाका जगमगायेगा, लेकिन इस वर्ष भी ग्रामीणों का सपना अधूरा रह गया. एक बार फिर ग्रामीणों की उम्मीदें 2017 पर […]

32 वर्षों में भी पूरा नहीं हुआ निर्माण कार्य
1984 से चल रहा है सब स्टेशन बनाने का काम
गोपालगंज : उम्मीद थी कि इस वर्ष पावर सब स्टेशन द्वारा आपूर्ति की गयी बिजली से इलाका जगमगायेगा, लेकिन इस वर्ष भी ग्रामीणों का सपना अधूरा रह गया. एक बार फिर ग्रामीणों की उम्मीदें 2017 पर जा टिकी हैं. गौरतलब है कि 1984 में तत्कालीन सांसद काली प्रसाद पांडेय ने मांझा में पावर सब स्टेशन का शिलान्यास किया और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया. चंद दिनों काम होने के बाद काम रुक गया.
तब से लेकर वर्ष 2015 तक सब स्टेशन के निर्माण कार्य पर ग्रहण लगा रहा. ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से वर्ष 2015 में पुन: सब स्टेशन का निर्माण कार्य जब शुरू हुआ, तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी.
उस समय विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि 2016 के अक्तूबर में बिजली आपूर्ति इस स्टेशन से शुरू हो जायेगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. न तो सब स्टेशन का काम पूरा हुआ और न ही लोगों को लो वोल्टेज से निजात मिली. ग्रामीणों की उम्मीदें अब अगले वर्ष पर जा टिकी हैं. बता दें कि यहां कई गांवों में विद्युत आपूर्ति तो की जाती है, लेकिन सप्लाइ की गयी बिजली मोमबत्ती के प्रकाश के सामने भी फीकी पड़ जाती है. ऐसे में ग्रामीणों की उम्मीदें अब 33वें वर्ष पर जा टिकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >