सासामुसा व भोरे में शराब के साथ तीन गिरफ्तार

सासामुसा : विशंभरपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मटिहनिया बाजार में वाहन जांच के दौरान शराब की तस्करी करने की सूचना मिली. सूचना मिलते […]

सासामुसा : विशंभरपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मटिहनिया बाजार में वाहन जांच के दौरान शराब की तस्करी करने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक मांझा थाना क्षेत्र के धामापाकड़ निवासी सतीश कुमार व चंद्रभूषण पांडेय हैं.

इधर, भोरे पुलिस ने हुस्सेपुर मोड़ पर से एक धंधेबाज को 38 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया. एएसआइ नंदकिशोर सिंह रविवार की देर शाम हुस्सेपुर में गश्ती कर रहे थे कि एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा. पीछा कर जब उसे पकड़ा गया और उसकी तलाशी ली गयी, तो झोले में रखी 38 बोतल देशी शराब बरामद की गयी. उसकी पहचान उसी गांव के बलिस्टर पासी के रूप में की गयी. वहीं, भोरे पुलिस ने नशे की हालत में तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार लोगों में मीरगंज के रंजन कुमार और गोविंद कुमार एवं भोरे पश्चिम टोला के धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं. तीनों को सोमवार को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >