7.5 करोड़ की योजना पर लगा ग्रहण
गोपालगंज : शहर की सभी सड़कों एवं नालों के पक्कीकरण की योजना थी. इसके लिए नगर पर्षद ने 7.5 करोड़ की योजना बनायी थी, लेकिन अब तक इसकी शुरुआत नहीं की गयी है. नगर पर्षद ने अगस्त में विभिन्न सड़कों व नालों का पक्कीकरण करने के लिए 104 योजनाओं को पारित करते हुए टेंडर निकाला. […]
गोपालगंज : शहर की सभी सड़कों एवं नालों के पक्कीकरण की योजना थी. इसके लिए नगर पर्षद ने 7.5 करोड़ की योजना बनायी थी, लेकिन अब तक इसकी शुरुआत नहीं की गयी है. नगर पर्षद ने अगस्त में विभिन्न सड़कों व नालों का पक्कीकरण करने के लिए 104 योजनाओं को पारित करते हुए टेंडर निकाला.
टेंडर खोल भी दिये गये, लेकिन अब तक पूरा काम अधर में है. योजना संख्या 64 पर वार्ड पार्षद के पिता द्वारा आपत्ति जताते हुए आवेदन डाला गया कि निजी जमीन में बिना सहमति के सड़क बनाने की याेजना बनायी गयी है़ इस पर कोर्ट में मामला लंबित है. ऐसे में एक योजना के कारण सभी याेजनाओं पर ग्रहण लगना भी नगरवासियों को नहीं पच रहा है. इस संबंध में नगर पर्षद की मुख्य पार्षद संजू देवी ने कहा कि इसी माह योजनाओं का काम शुरू होना था. राजनीतिक द्वेष से काम लटकाने के लिए कुछ लोगों ने आरोप लगा कर मामले को न्यायालय में भेज दिया है. फैसला आते ही काम शुरू करा दिया जायेगा.
भौतिक सत्यापन के बाद मिलेगी राशि
नगर पर्षद ने पांच सौ गरीबों के आवास की सूची तैयार ली है. अब सूची के आधार पर भौतिक सत्यापन कराने के साथ ही जनवरी के प्रथम सप्ताह में मिंज स्टेडियम में कैंप लगा कर आवास को स्वीकृत कर दिया जायेगा. साथ ही उनको आवास की पूरी जानकारी दी जायेगी.
बैंक खाते में जायेगी राशि
आवास बनाने के लिए तीन माह का समय निर्धारित होगा. चयनित लाभुकों के बैंक खाते में आवास की राशि ट्रांसफर की जायेगी. योजना में पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए बैंक में आरटीजीएस के जरिये राशि को भेजा जायेगा. बैंक से लेन-देन के साथ ही आवास बनाने की मॉनीटरिंग भी अधिकारियों को करनी है.
देने होंगे ये कागजात
आधर कार्ड
जमीन का कागजात, दस्तावेज
जमीन की रेंट रसीद की छाया प्रति
बैंक पासबुक की छाया प्रति
आवास के लिए इस प्रकार मिलेगी राशि
नींव काटने के बाद- 50 हजार
लिंटर तक दीवार बनने के बाद – 50 हजार
छत ढालने के वक्त -50 हजार
आवास पूरा बना लेने पर -50 हजार
कुल प्राप्त होनेवाली राशि – 2 लाख
– आवास के साथ शौचालय के लिए अतिरिक्त – 12 हजार
जांच के बाद मिलेगी अगली किस्त
आवास के नियमों के अनुरूप जांच के साथ ही अगली किस्त लाभुकों के खाते में ट्रांसफर की जायेगी. अलग-अलग राशि तय की गयी है कि घर निर्धारित अवधि में बनाया जा सके.
संजू देवी, मुख्य पार्षद, गोपालगंज
पहली किस्त का भुगतान जल्द
सभी के लिए आवास योजना के तहत राशि प्राप्त हुई है. जल्द ही प्रथम किस्त का भुगतान शुरू कराया जायेगा. अगले वित्तीय वर्ष के लिए भी सूची भेजी जा रही है.
हरेंद्र कुमार चौधरी, उपमुख्य पार्षद, नप गोपालगंज