भू-माफियाओं ने बरौली बाजार में लहराये हथियार

बरौली : बरौली बाजार में गुरुवार को जमीन पर कब्जा करने के लिए भू-माफियाओं ने खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए हथियार लहराये. बाउंड्री को क्षतिग्रस्त करने के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गयी. हिंसक झड़प से बाजार में अफरा-तफरी मच गयी. पुलिस को मौके पर पहुंच कर कैंप करना पड़ा. पुलिस ने विवादित […]

बरौली : बरौली बाजार में गुरुवार को जमीन पर कब्जा करने के लिए भू-माफियाओं ने खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए हथियार लहराये. बाउंड्री को क्षतिग्रस्त करने के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गयी. हिंसक झड़प से बाजार में अफरा-तफरी मच गयी. पुलिस को मौके पर पहुंच कर कैंप करना पड़ा. पुलिस ने विवादित जमीन पर 144 तथा 107 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरौली बाजार कि पायल टॉकिज के समीप कीमती जमीन है.

ओमप्रकाश गुप्ता ने पहले से यहां बाउंड्री कर रखी है. दूसरे पक्ष से ब्यास सिंह ने जमीन पर अपना दावा करते हुए कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया. गुरुवार को बाउंड्री को तोड़फोड़ करने की सूचना मिलने पर ओमप्रकाश गुप्ता के परिजन भी पहुंचे गये. मना करने पर झड़प शुरू हो गयी. घटना में ओमप्रकाश गुप्ता समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. उधर, कुछ लोग हथियार लहराते हुए मौके पर पहुंच गये. पुलिस को स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी. बरौली थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद पुलिस बल लेकर घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस की सख्ती के बाद भू-माफिया भाग निकले. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दोनों पक्ष के बीच जमीन पर कब्जा करने को लेकर है.
सीओ व थाना को पहले से थी सूचना : विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए हथियार निकाले जाने की सूचना अंचल पदाधिकारी व थानाध्यक्ष को पहले से दी गयी थी. बरौली बाजार के ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि थाने में आवेदन दो दिन पहले दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >