गरीब मृतक के परिजनों को मिलेगी अनुदान राशि

गोपालगंज : अब गरीब मृतकों के परिजनों को अनुदान राशि का लाभ मिलेगा. इसको लेकर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 86 लाख 20 हजार रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. वहीं मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत तीन लाख की राशि का आवंटन प्राप्त हुआ है. डीएम ने राशि मृत्युंजय कुमार एवं हथुआ के […]

गोपालगंज : अब गरीब मृतकों के परिजनों को अनुदान राशि का लाभ मिलेगा. इसको लेकर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 86 लाख 20 हजार रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. वहीं मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत तीन लाख की राशि का आवंटन प्राप्त हुआ है. डीएम ने राशि मृत्युंजय कुमार एवं हथुआ के एसडीओ प्रमोद कुमार राम के कार्यालय को भेज दी है. राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के तहत 43 लाख 20 हजार एवं मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ के 1.50 लाख की राशि गोपालगंज अनुमंडल को भेजी गयी है, जबकि हथुआ अनुमंडल को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ की 43 लाख एवं मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 1.50 लाख का आवंटन दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >