मासूम पर तेजाब फेंकने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

कटेया : कटेया थाना क्षेत्र के शेख बेली गांव में मासूम पर तेजाब फेंके जाने के मामले में मां के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शेख बेली गांव की रिता देवी का मासूम पुत्र अनुज कुमार बच्चों के साथ खेलते हुए पडोसी छठू राम के आंगन में चला गया […]

कटेया : कटेया थाना क्षेत्र के शेख बेली गांव में मासूम पर तेजाब फेंके जाने के मामले में मां के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शेख बेली गांव की रिता देवी का मासूम पुत्र अनुज कुमार बच्चों के साथ खेलते हुए पडोसी छठू राम के आंगन में चला गया था. इसी दौरान पड़ोसियों ने पकड़ कर मासूम के शरीर पर बैटरी का पानी डाल दिया, जिससे मासूम गंभीर रूप से झुलस गया. आसपास के लोगों की मदद से मासूम को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. इधर, पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >