ठंड में जाम ने छुड़ाया पसीना परेशानी . पग-पग बढ़ने के लिए शहर में रही विवशता

प्रशासन द्वारा बनती नीतियों के बीच जाम की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. एक वर्ष से जाम से कौंधते शहर में बुधवार को भी पग-पग बढ़ने को लोग विवश रहे. सबमें एक ही दर्द था-आखिर कब मिलेगी मुक्ति ? गोपालगंज : दिन के 12 बजे हैं. जंगलिया चौराहे के पास भारी भीड़ है. हॉर्न की […]

प्रशासन द्वारा बनती नीतियों के बीच जाम की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. एक वर्ष से जाम से कौंधते शहर में बुधवार को भी पग-पग बढ़ने को लोग विवश रहे. सबमें एक ही दर्द था-आखिर कब मिलेगी मुक्ति ?

गोपालगंज : दिन के 12 बजे हैं. जंगलिया चौराहे के पास भारी भीड़ है. हॉर्न की आवाज के बीच सभी की बेचैनी है निकलने की. आखिर लोग जायें तो कहां? आगे पीछे दायें – बायें हर तरफ जाम-ही-जाम है. जाम के लिए परिचित बन चुका शहर बुधवार को एक बार फिर अपना रंग दिखा गया. आंबेडकर चौक से पोस्ट आॅफिस चौराहे तक और हॉस्पिटल रोड में जाम का नजारा यह रहा कि ठंड का मौसम होते हुए भी जाम में फंसे लोग पसीना बहाते रहे. कमोवेश पूरे शहर में जाम का नजारा बना रहा. इधर, जाम से निबटने के लिए न तो कोई रणनीति दिखी और न कहीं ट्रैफिक के जवान. घंटों बाद किसी तरह लोग जाम से निकले.
क्या है जाम का कारण
नहीं है पर्याप्त ट्रैफिक व्यवस्था
सड़क पर बना है वाहन पड़ाव
दुकानदारों का अतिक्रमण
नो वेंडर जोन में लगती हैं गाड़ियां
अब तक क्या बने नियम
चलाया गया मिशन जुर्माना अभियान – फ्लॉप
दंड लगाने का अभियान – अधर में
क्या कहते हैं अधिकारी
शहर में जाम से निबटने के लिए रणनीति बनायी गयी है. अभियान भी चला है. बैरियर लगा कर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी जायेगी. जल्द ही मिशन जुर्माना भी चलेगा.
मृत्युंजय कुमार, एसडीओ, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >