कटेया/पंचदेवरी (गोपालगंज) : कटेया थाना क्षेत्र के शेख बेइली गांव में घर के अहाते में खेल रहे एक मासूम बच्चे पर दो महिलाओं ने तेजाब उड़ेल दिया गया, जिससे बच्चा बुरी तरह झुलस गया. परिजन उसे कटेया रेफरल अस्पताल लाये, जहां उसका इलाज चल रहा है. आरोपित घर छोड़ फरार हैं. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है.
पिछले सप्ताह जमीन विवाद को लेकर दोनों पड़ोसियों में मारपीट हुई थी, जिसमें दूसरे पक्ष ने रवींद्र राम सहित आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस संबंध में कटेया के थानाध्यक्ष धनंजय कुमार का कहना है कि बच्चे की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
