पैसा निकालने बैंक आयी स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी हुई बेहोश

सिलाव : बैंक से पैसा निकालने आयी स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी बेहोश. मैनेजर ने कहा कि मर भी जायेगी तो मुझे कोई नहीं है चिंता. सिलाव इलाहाबाद बैंक में सोमवार को स्व. स्वतंत्रता सेनानी कैलाश सिंह की पत्नी 70 वर्ष पैसा निकालने के लिए आयी थी. उन्होंने बैंक मैनेजर अरूण कुमार से कहा कि मुझे […]

सिलाव : बैंक से पैसा निकालने आयी स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी बेहोश. मैनेजर ने कहा कि मर भी जायेगी तो मुझे कोई नहीं है चिंता. सिलाव इलाहाबाद बैंक में सोमवार को स्व. स्वतंत्रता सेनानी कैलाश सिंह की पत्नी 70 वर्ष पैसा निकालने के लिए आयी थी. उन्होंने बैंक मैनेजर अरूण कुमार से कहा कि मुझे थोड़ी जल्दी पैसा निकाल देंगे.

मैनेजर ने डपटते हुए कहा कि लाइन में चुपचाप खड़ा रहो. बेचारी तीन घंटा खड़ी रही और खड़े खड़े बेहोश हो गई. इस मामले में बैंक प्रबंधक से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मर भी जायेगी तो मुझे कोई चिन्ता नहीं है.

बैंकमें आये लोगों ने कहा कि यह मैनेजर सभी के साथ र्दुव्यवहार करता है. बैंक के स्टाफ से भी इनका व्यवहार नहीं रहता है.
लोगों ने इन्हें यहां से हटाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >