अमनौर : महम्मदपुर (गोपालगंज) से पटना जा रही इंद्रजीत रथ बस अमनौर थाना क्षेत्र के एसएच 73 सोना चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे 15 फीट नीचे गढ्ढे में जा पलटी. इसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. बस अमनौर से पटना की तरफ जा रही थी कि अचानक एक बाइक बायें तरफ से आ गयी. बस अनियंत्रित होकर बाइक को ठोकर मारते हुए सड़क के दाहिने तरफ गढ्ढे में पलट गयी. इससे बस में सवार लगभग पचास यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी. इसकी सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गयी. एंबुलेंस को बुला कर घायल यात्रियों को उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी भेजा गया.
बाइक को टक्कर मार बस गड्ढे में पलटी, छह घायल
अमनौर : महम्मदपुर (गोपालगंज) से पटना जा रही इंद्रजीत रथ बस अमनौर थाना क्षेत्र के एसएच 73 सोना चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे 15 फीट नीचे गढ्ढे में जा पलटी. इसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. बस अमनौर से पटना की तरफ जा रही थी कि अचानक एक बाइक […]

कई यात्री
बाइक को टक्कर…
इलाज के लिए परसा चले गये. अमनौर में उपचार करा रहे यात्रियों में बरहीमा, महम्मदपुर निवासी बहारन मांझी, महम्मद ग्यासुदीन, कटेया, महम्मदपुर गांव की चंद्रावती देवी, मनु देवी शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल बाइक सवार पिपराही गांव निवासी सुमन राय का उपचार परसा पीएचसी में किया गया. बस में सवार कटेया के पांच साल के अनमोल को खरोंच तक नहीं आयी, जबकि उसकी मां और दादी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना के बाद बस के चालक व अन्य स्टाफ फरार हो गये.