शीतलहर की चपेट में गोपालगंज

पारा लुढ़का .दिन में धुंध और रात में घने कोहरे से बारिश की आशंका मौसम शीतलहर की ओर तेजी से बढ़ रहा है. शनिवार की दोपहर तक सूरज कोहरे की चादर में लिपटा रहा. अधिकतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की कमी दर्ज की गयी. गोपालगंज : दिसंबर के शुरू होते ही सर्दी का […]

पारा लुढ़का .दिन में धुंध और रात में घने कोहरे से बारिश की आशंका

मौसम शीतलहर की ओर तेजी से बढ़ रहा है. शनिवार की दोपहर तक सूरज कोहरे की चादर में लिपटा रहा. अधिकतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की कमी दर्ज की गयी.
गोपालगंज : दिसंबर के शुरू होते ही सर्दी का सितम शुरू हो गया है. बीते बुधवार की रात कोहरे ने दस्तक दी. शनिवार को तीसरे दिन भी कोहरा छाया रहा. सूरज चाह कर भी कुहरे की जकड़ से बाहर नहीं निकल पाया.
शनिवार को दस बजे तक शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा कहर बरपाने लगा था. सड़क पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे. ज्यादातर वाहन सुरक्षित स्थान पर ठहर गये. दोपहर तक कोहरा छाया रहा, जिसके चलते ठंड बढ़ गयी. शाम चार बजते ही चारों तरफ से फिर कोहरे ने कब्जा कर लिया.
मौसम वैज्ञानिक एस एन पांडेय के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री व न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस रेकाॅर्ड किया गया, जबकि अधिकतम आ‌र्द्रता 99 और न्यूनतम 92 दर्ज की गयी. मौसम वैज्ञानिक की मानें, तो जिस तरह सूरज कोहरे से दबा हुआ है, उससे बारिश के संकेत भी मिल रहे हैं. अगर पूरब की हवाएं हावी हुईं, तो फिर रिमझिम बारिश हो सकती है.
अस्थमा रोगी यह सावधानी बरतें
कोहरे के समय घर से बाहर ना निकलें, इससे बीमारी उखड़ सकती है
अस्थमा रोगी दवाएं और इन्हेलर नियमित लेते रहें
घर में आग ना जलाएं और धुआं ना करें
हृदय रोगी रखें ध्यान
कान, चेहरे को ढक कर बाहर निकलें, सुबह जल्दी टहलने ना जाएं
सुबह कोहरा ज्यादा हो तो शाम को टहल सकते हैं, लेकिन टहलना बंद ना करें
चिकनाई युक्त भोजन का सेवन ना करें
सर्दी में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, इसलिए डॉक्टर से परामर्श ले लें
कोहरे ने दिया बिजली को झटका, शादी समारोहों पर असर
गरमी के बाद अब सर्दी भी बिजली विभाग को परेशान करने लगी है. खास कर इस मौसम में पड़नेवाला कोहरा विद्युत उपकरणों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है. कोहरे से केबिल बक्से में आ रही खराबी से घंटों आपूर्ति ठप हो रही है. नमी के चलते फीडर पंक्चर होते जा रहे हैं. समस्या को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को अतिरिक्त एहतियात बरतने को कहा गया है. गोपालगंज पावर हाउस से संबंधित कुछ इलाकों में भोर चार बजे ही बिजली चली गयी. यह समस्या तीन घंटे बनी रही. विभागीय अधिकारियों से बात करने पर पता चला कि कोहरे ने बिजली को झटका दे दिया है.
केबिल बक्से में खराबी के कारण ब्रेक डाउन हो रहा है. ओस फीडर और केबिल बक्से में पहुंच कर उसे डैमेज कर देते हैं. हालांकि विजली विभाग की तरफ से शनिवार और रविवार को पावर ग्रिड में काम कराने से बिजली आपूर्ति शाम चार बजे तक ठप रही.
कोहरे का असर शादी समारोहों पर भी पड़ रहा है. शुक्रवार की देर शाम से ही कोहरे ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था. सबसे ज्यादा फजीहत उन्हें हो रही है, जो शादी समारोहों से देर रात वापस लौट रहे हैं.
गरमी के बाद अब सर्दी भी बिजली विभाग को परेशान करने लगी है. खास कर इस मौसम में पड़नेवाला कोहरा विद्युत उपकरणों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है. कोहरे से केबिल बक्से में आ रही खराबी से घंटों आपूर्ति ठप हो रही है. नमी के चलते फीडर पंक्चर होते जा रहे हैं. समस्या को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को अतिरिक्त एहतियात बरतने को कहा गया है. गोपालगंज पावर हाउस से संबंधित कुछ इलाकों में भोर चार बजे ही बिजली चली गयी. यह समस्या तीन घंटे बनी रही. विभागीय अधिकारियों से बात करने पर पता चला कि कोहरे ने बिजली को झटका दे दिया है. केबिल बक्से में खराबी के कारण ब्रेक डाउन हो रहा है.
ओस फीडर और केबिल बक्से में पहुंच कर उसे डैमेज कर देते हैं. हालांकि विजली विभाग की तरफ से शनिवार और रविवार को पावर ग्रिड में काम कराने से बिजली आपूर्ति शाम चार बजे तक ठप रही.
कोहरे का असर शादी समारोहों पर भी पड़ रहा है. शुक्रवार की देर शाम से ही कोहरे ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था. सबसे ज्यादा फजीहत उन्हें हो रही है, जो शादी समारोहों से देर रात वापस लौट रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >