एसबीआइ के मैनेजर समेत तीन पर एफआइआर दर्ज

घर से सात लाख रुपये के आभूषण की चोरी करने का आरोप गोपालगंज : शहर के सरेया मोहल्ले में लोन का पैसा बकाया के नाम पर मकान सील करने गये बैंक अधिकारियों पर सात लाख 19 हजार के आभूषण की चोरी करने का आरोप है. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आंबेडकर चौक स्थित एसबीआइ […]

घर से सात लाख रुपये के आभूषण की चोरी करने का आरोप

गोपालगंज : शहर के सरेया मोहल्ले में लोन का पैसा बकाया के नाम पर मकान सील करने गये बैंक अधिकारियों पर सात लाख 19 हजार के आभूषण की चोरी करने का आरोप है. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आंबेडकर चौक स्थित एसबीआइ के प्रबंधक मिथिलेश कुमार, रिकवरी एजेंट धर्मेंद्र कुमार तथा सीएमआर विजय कुमार को नामजद किया है. इनके अलावा दो अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है. सरेया मोहल्ले के मो शमीम ने आरोप लगाया है कि बैंक अधिकारी बकाया पैसा रहने की बात बता कर घर में घुसे.
महिलाओं को घर से बाहर निकाल कर सील कर दिया गया. हाइकोर्ट के आदेश पर आठ अक्तूबर को मकान खोला गया, जिसमें सात लाख 19 हजार के आभूषण की चोरी कर ली गयी. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की. कोर्ट के आदेश पर बाद में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >