आरबीआइ से पहुंची करेंसी की बड़ी खेप

आज से एटीएम से निकलेंगे 500 के नोट गोपालगंज : पिछले 23 दिनों से कैश का संकट झेल रहे बैंकों के लिए आरबीआइ ने करेंसी की खेप के रूप में संजीवनी भेजी है. शनिवार से एटीएम से 500 के नये नोट निकलने लगेंगे. स्टेट बैंक और सेंट्रल बैंक ने शुक्रवार की शाम को 500 के […]

आज से एटीएम से निकलेंगे 500 के नोट
गोपालगंज : पिछले 23 दिनों से कैश का संकट झेल रहे बैंकों के लिए आरबीआइ ने करेंसी की खेप के रूप में संजीवनी भेजी है. शनिवार से एटीएम से 500 के नये नोट निकलने लगेंगे. स्टेट बैंक और सेंट्रल बैंक ने शुक्रवार की शाम को 500 के नोट एटीएम में भर दिये हैं. कई लोगों को देर रात 500 के नोट हाथ भी लगे.
ग्रामीण बैंक को तत्काल 32 करोड़ रुपये की जरूरत है, ताकि एक सप्ताह तक 64 ब्रांचों का काम चलाया जा सके. कैश उपलब्ध होने के साथ ही डाकघर के संकट को भी दूर करने की उम्मीद जतायी जा रही है. शुक्रवार को आरबीआइ से डिमांड के अनुरूप सेंट्रल बैंक और स्टेट बैंक के चेस्ट में करेंसी पहुंच गयी.
लीड बैंक के मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि आरबीआइ से कैश उपलब्ध होने के साथ ही ग्रामीण बैंक और अन्य बैंकों को राशि उपलब्ध करायी जा रही है. इस राशि के आने से इलाहाबाद बैंक, सिंडिकेट, यूको, यूनियन, बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल, देना बैंक, इंडियन बैंक, आंध्रा बैंक, यूनाइटेड, कॉरपोरेशन बैंक में भी कैश संकट खत्म होने की संभावना हैै.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >