नेपाल था भूकंप का केंद्र, तीव्रता कम रहने से नहीं रहा कोई हताहत

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तिव्रता 5.4 बतायी गयी है गोपालगंज : सोमवार की सुबह अभी ठीक से लोग जाग भी नहीं पाये थे कि भूकंप के झटके उन्हें हिला दिया. गोपालगंज में भूकंप के झटके सुबह 5.8 मिनट पर कुछ ही लोगों ने महसूस किये. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तिव्रता 5.4 बतायी गयी […]

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तिव्रता 5.4 बतायी गयी है

गोपालगंज : सोमवार की सुबह अभी ठीक से लोग जाग भी नहीं पाये थे कि भूकंप के झटके उन्हें हिला दिया. गोपालगंज में भूकंप के झटके सुबह 5.8 मिनट पर कुछ ही लोगों ने महसूस किये. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तिव्रता 5.4 बतायी गयी है.
गूगल सर्च इंजन के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र नेपाल के गुमदेल से 16 किलोमीटर दूर था, जहां रिक्टर स्केल पर इसका पैमाना 5.4 मापा गया है. तिव्रता कम रहने के कारण किसी तरह के हताहत होने की खबर नहीं है. सोमवार की सुबह भूकंप के झटके की खबर आने के बाद लोग एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे.
इधर, शहर के राजेंद्र नगर, अधिवक्ता नगर, जंगलिया मोहल्ले के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस नहीं होने की बात बतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >