ढाई वर्ष पूर्व युवक ने बंगाल की युवती से की थी शादी
भोरे : भारे के खजुरहा में सोमवार की देर शाम बंगाल पुलिस की टीम ने छापेमारी की. पश्चिम बंगाल से गायब एक युवती की तलाश में पुलिस की टीम ने खजुरहा में छापेमारी की. कई लोगों से पूछताछ की गयी. बता दें कि घर की माली हालत को सुधारने के लिए कोलकाता के कचरापाड़ा में नौकरी की तालाश में पहुंचे खजुरहा गांव के संजय साह को बंगाल के ही एक युवती से प्रेम हो गया. कुछ महीने बाद युवती से संजय ने शादी कर ली. शादी के 15 दिन बाद संजय विदेश चला गया. उसके विदेश जाने के बाद युवती अचानक घर से लापता हो गयी. परिजनों ने थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी. काफी खोजबीन के बाद युवती का कोई पता नहीं चला.
एक साल के बाद युवती ने फोन कर बताया कि पटना में बंधक हैं बचा लो. पुलिस पटना में भी खाक छानती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. ढाई साल के बाद तीन दिन पहले विदेश से संजय घर लौटा है. उसके घर लौटने की सूचना पर बंगाल पुलिस ने छापेमारी की है.
