खाली हाथ लौटी खाकी आरोपितों का सुराग नहीं

गोपालगंज : चर्चित छात्र गोल्डेन हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपित दीपांशु और उसके साथी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. रविवार को खाकी खाली हाथ लौट आयी. अबतक की जांच में पुलिस ने उस धारदार हथियार को भी बरामद नहीं कर सकी है, जिससे छात्र गोल्डेन की हत्या की गयी थी. पुलिस की माने तो दीपांशु […]

गोपालगंज : चर्चित छात्र गोल्डेन हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपित दीपांशु और उसके साथी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. रविवार को खाकी खाली हाथ लौट आयी. अबतक की जांच में पुलिस ने उस धारदार हथियार को भी बरामद नहीं कर सकी है, जिससे छात्र गोल्डेन की हत्या की गयी थी. पुलिस की माने तो दीपांशु व उसका साथी पचरू दूसरे राज्यों में जाकर पनाह लिये हैं. हत्याकांड में शामिल दीपांशु का साथी उरमान उर्फ पचरू वारदात के बाद से ही फरार है. नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पिछले पांच दिनों से मुख्य आरोपित और उसके साथी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. छापेमारी में पुलिस को अबतक आरोपितों की गिरफ्तारी में ठोस सुराग नहीं मिल सका है. इधर,

वारंट नहीं ले रही पुलिस : गोल्डेन की हत्या में फरार चल रहे दोनों आरोपितों पर पुलिस कोर्ट से वारंट नहीं ले रही. हत्याकांड की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी को वारंट के लिए अरजी देनी होती है. वारंट और इश्तिहार के बाद कुर्की की कार्रवाई से आरोपित पर पुलिस का दबाव बनता है, इससे आरोपित कोर्ट में भी आत्मसमर्पण कर सकते हैं. कोर्ट की कार्रवाई से फरार आरोपितों पर सरेंडर करने या गिरफ्तारी होने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता है.
गोल्डेन हत्याकांड
मुख्य आरोपित की तलाश में संभावित ठिकानों पर चली छापेमारी
उरमान उर्फ पचरू भी फरार, रिश्तेदारों के यहां तलाश रही पुलिस
शहर में पांच नवंबर को चाकू मारकर छात्र गोल्डेन की हुई थी हत्या
कौन था गोल्डेन
गोल्डेन दूबे दसवीं का छात्र था. गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपहां गांव के शैलेश दूबे का 17 वर्षीय पुत्र था. शहर के मालवीय नगर मोहल्ले में किराये की मकान पर परिवार के साथ पढ़ने के लिए रहता था. गत पांच नवंबर को घर से बुलाकर काली स्थान रोड़ में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गयी थी. मृतक के भाई प्रिंस दूबे के बयान पर नगर थाने में अज्ञात अपराधकर्मी पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी. वारदात के बाद पुलिस ने हत्या में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मुख्य आरोपित और उसके सहयोगी फरार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >